नई दिल्ली, मई 3 -- Surya Grahan Solar Eclipse 2027, सूर्य ग्रहण: साल 2027 में अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि ये सूर्य ग्रहण इस सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण कि घटना घटित होने में अभी 1 साल का समय बाकी है। इस सूर्य ग्रहण को कुछ देशों में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण कि अवधि काफी लंबी मानी जा रही है। यह अद्भुत सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण कहलाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब, कैसे और कितने देर के लिए लगने जा रहा है।जल्द लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, धरती पर इतने देर तक रहेगा अंधेरा ज्योतिष गणना के अनुसार, सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण साल 2027 में लगने जा रहा है। ये खगोलीय घटना अगस्त के महीने में 2 तारीख को होने जा रही है। इस सूर्य ग्रहण कि अवधि लगभग 06 मिनट और...