नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Surya Gochar 2026: सितंबर के दूसरे हिस्से में ग्रहों की चाल एक बार फिर बदलने वाली है। 17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य को ज्योतिष में मान-सम्मान, पद, अधिकार, आत्मविश्वास और करियर का कारक माना जाता है। वहीं कन्या राशि का संबंध बुध से है, जिसे बुद्धि, गणना, कारोबार और व्यावहारिक सोच से जोड़ा जाता है। ऐसे में सूर्य का कन्या में जाना कामकाज से जुड़े मामलों में खास माना जा रहा है। सूर्य 17 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेंगे। यानी करीब एक महीने की इस अवधि में कुछ राशियों के जातकों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पुराने काम पूरे होने और अटके हुए मामलों में गति आने की भी संभावना जताई जा रही है।आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभमेष राशि: काम का...