नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। इस बार 16 जुलाई 2026 को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। करियर, कारोबार, मान-सम्मान और आर्थिक मामलों में कई लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि कुछ राशियों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की भी जरूरत होगी।सूर्य का कर्क राशि में गोचर क्यों है खास? कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जबकि सूर्य और चंद्रमा को ज्योतिष में महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। सूर्य के कर्क राशि में आने से परिवार, घर, भावनाओं, संपत्ति और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकत...