नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- सूर्यदेव हर महीने राशि बदलते हैं और इस बार 14 अप्रैल को सुबह करीब 3:30 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में इसे मेष संक्रांति कहा जाता है, जो काफी अहम मानी जाती है। इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा और नया सौर मास शुरू होगा। इस दिन पुण्यकाल सुबह 5:57 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा, जबकि महापुण्यकाल सुबह 5:57 बजे से 8:05 बजे तक माना गया है। इस दौरान दान-पुण्य और स्नान का विशेष महत्व होता है। सूर्य के इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा।आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सूर्य का मेष राशि में प्रवेश- मेष राशि- मेष राशि में सूर्य उच्च के माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए खास रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को भी फायदा हो सकता है...