नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- सूर्य देव हिंदू धर्म में जीवन, स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता के प्रमुख देवता माने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव को जल अर्पित करना अत्यंत शुभ और फलदायी है। सूर्य देव को सही समय पर सही विधि से जल चढ़ाने से करियर में तरक्की, स्वास्थ्य लाभ और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। लेकिन सूर्य अर्घ्य देने का समय बहुत महत्वपूर्ण है। गलत समय पर जल अर्पित करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।सूर्य देव को जल अर्पित करने का सबसे अच्छा समय शास्त्रों में कहा गया है कि सूर्योदय होने के 12 से 15 मिनट के अंदर सूर्य देव को जल अर्पित कर देना चाहिए। यदि आप इस समय नहीं कर पाते हैं, तो सूर्योदय के एक घंटे के अंदर अवश्य जल चढ़ा दें। जब तक सूर्य की किरणें शीतल रहती हैं, तब तक अर्घ्य दिया जा सकता है। इस दौरान सूर्य को सीधी आंखों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.