नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गोपाला गौड़ा चुनाव आयोग से खासे नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि एक पार्टी की मदद के लिए आयोग ने काम किया है। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात है कि सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई की तारीख 9 दिसंबर तय की गई है। वहीं, विपक्ष लगातार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगा रहा है। विपक्ष कुमार को पद से हटाए जाने की मांग कर रहा है। जस्टिस गोपाल गौड़ा ने SIR के तरीके पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि इसका इस्तेमाल मतदाताओं को लिस्ट से हटाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को SIR के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करनी चाहिए। खास बात है कि इससे ...