Supaul News: 81 फीट लंबे कांवर के साथ निकली कांवर यात्रा, आकर्षण का केंद्र बना भव्य कांवर
सुपौल, अगस्त 24 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता सावन की अंतिम सोमवारी को सदर प्रखंड के कोशी कमिश्नरी कांवरिया संघ सिमरा, बरैल एवं जगतपुर द्वारा निर्मित 81 फीट लंबा भव्य कांवर क्षेत्र में भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। बरुआरी स्थित बाबा कपिलेश्वर मंदिर से जल भरकर शुरू हुई कांवर यात्रा में कांवरियों ने 81 फीट लंबे कांवर को उठाकर करीब 15 किलोमीटर पैदल यात्रा की और बाबा तिल्हेश्वर मंदिर, सुखपुर में जलाभिषेक किया। यात्रा से पूर्व बाबा कपिलेश्वर मंदिर, बरुआरी परिसर में मंदिर के पुजारी उमानाथ झा ने संघ के अध्यक्ष सह यजमान को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराकर संकल्प कराया। इसके बाद सैकड़ों कांवरियों ने भव्य कांवर के साथ पैदल यात्रा शुरू की। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: भास्कर धाम से हरिहर धाम तक निकाली गई कांवर यात्रा संघ के अध्यक्ष ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.