Supaul News: 75 प्रतिशत से कम हाजिरी वाले अभिभावकों को विधिवत दें सूचना : डीएम
सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता पिपरा प्रखंड स्थित सत्यदेव उच्च विद्यालय का गुरुवार को डीएम सावन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस क्रम में विद्यालय के एचएम ने बताया कि कुछ विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल नहीं आते। ऐसे में जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उनके अभिभावकों को विधिवत सूचना या नोटिस देकर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का डीएम ने निर्देश दिया। उन्होंने छात्रों को सिलेबस से जोड़ने पर जोर दिया और सभी शिक्षकों के लेसन प्लान की समीक्षा की, साथ ही नियमित रूप से पाठ योजना तैयार करने के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: उपायुक्त ने स्कूलों में शिक्षक-विद्यार्थियों के ऑनलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.