Supaul News: 50 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड 11 से 50 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान वार्ड 11 निवासी प्रदीप उरांव के रूप में हुई है। इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड 11 में शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही संदिग्ध गतिविधि में शामिल व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर तस्कर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.