सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 48.405 लीटर शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुआनिया वार्ड 10 निवासी रविशंकर कुमार (30 वर्ष) तथा गंगसायर वार्ड 13 निवासी बलराम कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों प्रतापगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रविशंकर कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने शराब बरामद की। जब्त शराब में 47.1 लीटर दिलवाले सोफी शराब तथा 1.305 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। इस प्रकार कुल 48.405 लीटर शराब पुलिस ने जब्त की हैा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में पुलिस की इस कार...