Supaul News: 450 एमएल शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व ई-रिक्शा जब्त
सुपौल, नवम्बर 10 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता सदर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात गश्ती के दौरान जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के समीप 450 एमएल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक बाइक और एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड 20 निवासी मो सरफराज के रूप में हुई है। सदर थाना प्रभारी थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस टीम नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान गांधी मैदान के समीप कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उनमें से दो व्यक्ति मौके से भागने लगे, जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 450 एमएल शराब बरामद की गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और एक ई-रिक्शा भी जब्त कर थाना लाया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.