सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: कुनौली। एक संवाददाता डगमारा थाना क्षेत्र के मद्य निषेध चेकपोस्ट पर 18 जून को हुई दुर्घटना और उसके बाद हुए बवाल के मामले में 28 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी भी आरोपित की पहचान नहीं कर सकी है। इस मामले में अब तक सभी आरोपित अज्ञात ही हैं। वहीं, दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो वाहन के संबंध में भी अलग से प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है। बता दें कि बीते 18 जून को मद्य निषेध चेकपोस्ट के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से छह बच्चे घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि आवेदन नहीं मिलने पर स्कार्पियो रिलीज का दिया और कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...