सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता एसएसबी 45वी वाहिनी नरपतपट्टी ने लौकहा पंचायत के कोढली गांव के वार्ड 6 से 180 बोतल शराब के साथ दो महिला को गिरफ्तार कर भपटियाही थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। भपटियाही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि एसएसबी और भपटियाही थाना पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान में लौकहा पंचायत के वार्ड 6 विजेंद्र मुखियाऔर योगेंद्र मुखिया के घर में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें विजेंद्र मुखिया के घर पर बिना नंबर प्लेट के एक हीरो बाइक में उजला रंग के झोला से 30 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया गया। इसके बाद एक हुंडई कार से 150 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: कटरा मोहल्ला से 105 लीटर अवैध शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार साथ ही दो महिला आरती कुमारी और आशा देवी को ग...