Supaul News: 16 पंचायतों में 20 टीकाकर्मी तैनात, जांच टीम ने अभियान का लिया जायजा
सुपौल, अक्टूबर 24 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। पशुओं में लंबी त्वचा रोग (एलएसडी) के संक्रमण का खतरा देखते हुए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। किशनपुर प्रखंड में 25,200 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी 16 पंचायतों में 20 टीकाकर्मियों को तैनात किया गया है, जो घर-घर पहुंचकर पशुओं को नि:शुल्क टीका लगा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना से आऐ जांच टीम में डॉ. रंजीत कुमार और सुपौल के डीएचओ डॉ. राकेश कुमार सिंह ने मलाढ़ पंचायत में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। टीम ने टीकाकर्मी और पशुपालकों से बातचीत कर अभियान की जानकारी ली। डॉ. रंजीत कुमार ने पशुपालकों से अपने पशुओं को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह बीमारी खासकर गाय और बछियों को प्रभावित करती है। समय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.