Supaul News: हस्त नक्षत्र में 06 नवंबर को धनतेरस, स्वाति नक्षत्र में 08 को मनेगी दीपावली
सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता दीपावली और धनतेरस के त्योहार को लेकर सुपौल के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों महावीर चौक, स्टेशन रोड, लोहिया चौक और मेन मार्केट में दुकानदारों ने त्योहार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और कपड़ों की दुकानों पर आकर्षक सामान सजाए गए हैं। वहीं, ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुकानदार नई वैरायटी के साथ विशेष ऑफर भी पेश कर रहे हैं। इस बार 06 नवंबर को हस्त नक्षत्र में धनतेरस और 08 नवंबर को स्वाति नक्षत्र में दीपावली मनाई जाएगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। इसे खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.