सुपौल, अगस्त 10 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रतापगंज थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर दुआनिया पेट्रोल पंप के समीप रविवार देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेकुना वार्ड छह निवासी राजू कुमार दास (35) के रूप में हुई है। वह लक्ष्मी दास का पुत्र था। परिजनों के अनुसार राजू रविवार दिन में अपनी पत्नी पूनम देवी से मेहमानी जाने की बात कहकर घर से अपनी बाईक से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात करीब दो बजे प्रतापगंज थाना से परिजनों को सूचना मिली कि दुआनिया पेट्रोल पंप के समीप एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से राजू की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। राजू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पूनम देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि र...