Supaul News: सुरसर नदी के गहरे पानी में डूबने से पशुपालक की मौत
सुपौल, सितम्बर 5 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता छातापुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदगंज पंचायत के वार्ड दो स्थित सुरसर नदी में शनिवार की सुबह डूबने से एक अधेड़ पशुपालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डहरिया पंचायत के वार्ड आठ निवासी 52 वर्षीय गुणेश यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुणेश यादव अहले सुबह करीब पांच बजे मवेशियों को चराने के लिए घर से पूरब नदी किनारे गए थे। इसी क्रम में वे मवेशी को नहलाने के लिए नदी में उतरे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान पैर फिसलने से वे नदी के गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबते देख नदी के दूसरे किनारे खेत में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। महिलाओं की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे, लेकिन तब तक वे गहरे पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.