सुपौल, जुलाई 8 -- Supaul News: किशनपुर, एक सवाददाता। सुपौल से सरायगढ़ को जोड़ने वाली एनएच 327ए पर बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या गंभीर बन गई है। सड़क के कई हिस्सों में वर्षा का पानी एक से डेढ़ फीट तक जमा रहता है, जिससे करीब तीन महीने तक आवागमन में परेशनी होती है। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों, साइकिल सवारों और पैदल चलने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों की समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है। इससे सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कई बार बाइक सवार असंतुलित होकर गिर जाते हैं, जबकि पैदल राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ...