Supaul News: सुपौल में वेतन भुगतान के 146 मामलों में 61.17 लाख की अवैध निकासी
सुपौल, नवम्बर 15 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता जिले के शिक्षा विभाग में वेतन मद में 1.83 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आने के बाद कराए गए वेतन सत्यापन में बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर हुई है। अक्टूबर महीने में हुए सत्यापन के दौरान वेतन भुगतान से जुड़े 146 मामलों में कुल 61 लाख 17 हजार रुपये की अवैध निकासी का पता चला। हालांकि, संबंधित राशि की वसूली कर ली गई है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पांडेय ने इस संबंध में डीईओ को पत्र जारी किया है। चार नवंबर 2026 की समेकित विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, सुपौल में 146 मामलों में 61.17 लाख रुपये का अवैध भुगतान हुआ है। विभागीय पत्र के मुताबिक, अगस्त 2022 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.