सुपौल, अक्टूबर 24 -- Supaul News: सुपौल। राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति सुपौल के संवेदक व चर्चित समाजसेवी हंसराज यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने लोहियानगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसमें मुख्य रूप से विधायक रामविलास कामत, मेला सचिव के सचिव संजीव नयन गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष राघवेन्द्र झा राघव, उदयकान्त झा, जगदीश प्रसाद यादव, रमेन्द्र कुमार रमण, रामअवतार यादव, डा बीके यादव, लव यादव, अशोक यादव, राजीव विश्वास, मनोज कुमार, जीतेन्द्र यादव सहित अन्य शामिल रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हंसराज यादव का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे अपने सरल स्वभाव, मधुर वाणी, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...