सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में गुरुवार देर रात पुलिस गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। हालांकि, पुलिस की गाड़ी देखते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सौ लीटर शराब बरामद, चार के खिलाफ केसपुलिस कार्यवाही इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि एसआई विकास कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल गश्त पर निकला था। गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सिमराही स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के समीप स्थित हेवन होटल के पास वाली गली में शराब की एक बड़ी खेप को लेकर जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम होटल वाली गली में पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां मौजूद एक व्यक्ति भाग...