सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। मध्य निषेध थाना सिमराही की पुलिस ने मंगलवार की शाम राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित करजाईन रोड में अमित भगत के आवासीय परिसर में छापेमारी कर 67.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान अमित भगत पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। वहीं, शराब रखने और बेचने के आरोप में उसकी 55 वर्षीय मां प्रमिला देवी को गिरफ्तार किया गया। मध्य निषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि मध्य निषेध विभाग, पटना से मिली सूचना के आधार पर अमित भगत के घर पर छापेमारी की गई। घर के बरामदे में चटाई से ढके छह काले रंग के बैग मिले। तलाशी लेने पर रेड लेबल, ब्लेंडर्स प्राइड और रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 एमएल की कुल 90 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 67.5 लीटर...