सुपौल, सितम्बर 14 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत में रविवार देर रात पकड़ी गई 594 प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप ने पुलिस के सामने नशे के अवैध सप्लाई नेटवर्क की नई चुनौती खड़ी कर दी है। पुलिस ने खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अब जांच का फोकस सिर्फ गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं है।

जांच का विस्तार पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में इंजेक्शन किसने भेजे, किस माध्यम से बैरिया तक पहुंचे और आगे इसकी डिलीवरी किन लोगों को की जानी थी। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार युवक किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क की कड़ी हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैरिया पंचायत के वार्ड 11 निवासी विनोद मंडल के 20 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार और बलवा पंचायत के वार्ड 8 स्थित डुमरिया गांव निवासी कार्तिक मं...