Supaul News: सुपौल : 519 लीटर शराब का किया गया नष्ट
सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना परिसर में बुधवार को 519 लीटर बीयर व देसी-विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि भपटियाही थाना के कुल पांच कांडों में जब्त 519 लीटर नेपाली देसी और अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जेसीबी मशीन के माध्यम से थाना परिसर में गढ्ढा खोदकर शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस मौके पर उत्पाद अवर निरीक्षक विष्णुदेव यादव, अंचल कर्मी बिनोद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.