Supaul News: सुपौल : 512 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग 65 प्रतिशत हुआ मतदान
सुपौल, अक्टूबर 23 -- Supaul News: छातापुर, निज प्रतिनिधि। कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 के लिए शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच एकमात्र मतदान केंद्र संख्या 44 पर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई, जिसमें कुल 833 मतदाताओं में से 512 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार इस चुनाव में कुल 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही स्नातक मतदाता मतदान केंद्र पर कतारबद्ध नजर आए। चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए अपर समाहर्ता (सुपौल) सच्चिदानंद सुमन जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। वहीं, त्रिवेणीगंज बीडीओ परमानंद कुमार पीठासीन पदाधिकारी और छातापुर सीओ रविराज कुमार स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात दिखे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : छातापुर प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.