सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर पुलिस ने शनिवार की रात गश्ती के दौरान कोचगामा पंचायत के नदवी चौक के समीप 510 बोतल नेपाली शराब लदी पल्सर बाइक बरामद की। हालांकि, पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार दास ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान अररिया जिले के बबुआन की ओर से कोचगामा नदवी चौक की तरफ एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक की तलाशी लेने पर बोरे में नेपाल निर्मित ब्रिक्स की 510 बोतल शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 510 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक बरामद, तस्कर फरार पुलिस ने शराब और पल्सर बाइक (बीआर 32 टी 9727) को ज...