Supaul News: सुपौल : 4.70 लाख की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय बदहाल, चापाकल भी गायब
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किशनपुर बाजार के सार्वजनिक हॉट परिसर में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत पंचायत समिति द्वारा करीब 4 लाख 70 हजार रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गया है। निर्माण के महज एक वर्ष के बाद ही इसकी स्थिति ऐसी हो गई है कि यह आम लोगों के लिए लगभग अनुपयोगी साबित हो रहा है। शौचालय का मुख्य दरवाजा टूट चुका है, अंदर गंदगी का अंबार लगा रहता है और परिसर में लगाया गया चापाकल भी गायब हो गया है। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शौचालय की मरम्मत की आवश्यकता स्थानीय दुकानदार रंजीत ठाकुर, उमेश चौधरी, कैलाश चौधरी, मनोज चौधरी और पप्पू सिंह ने बताया कि शौचालय का नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण इसकी हालत लगातार ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.