Supaul News: सुपौल : 390 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर बाइक छोड़कर फरार
सुपौल, जुलाई 25 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 390 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस बलभद्रपुर पंचायत के हिंडोलबा वार्ड सात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर जा रहे व्यक्ति पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस को देखते ही चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल की तलाशी ली, जिसमें रखी बोरी से 390 बोतल नेपाली देशी शराब (दिलवाले सोफी) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- अररिया : 123 लीटर नेपाली शराब जबत, तस्कर गिरफ्तार थानाध्यक्ष संजय कुमार दास ने बताया कि बरामद शराब एवं जब्त मोटरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.