सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 36 लीटर शराब और करीब सात किलो गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई बचनुचकला क्षेत्र में की गई, जहां से 36 लीटर शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस दौरान शराब तस्कर भागने में सफल रहा। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने करीब सात किलो गांजा, एक पल्सर मोटरसाइकिल एवं 27 हजार रुपये नकद बरामद किए। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड -2 निवासी सत्यनारायण मेहता के पुत्र प्रशां...