सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एनएच-27 पर झाझा गांव के पास कार्रवाई करते हुए 318 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद की। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ बाइक और सीटी रिक्शा भी जब्त किया गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र के महीपट्टी गांव वार्ड-7 निवासी अनिल कुमार की बाइक पर रखे झोले और सीटी रिक्शा से शराब बरामद की गई। मामले में अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 247/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...