सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। एन एच 106 पर कमलपुर सिमरिया जाने वाली सड़क किनारे शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित 29 पीस सुई के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बेलहा वार्ड एक निवासी दिव्यांशु कुमार पिता बलराम यादव के रूप में हुई है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि सिमरिया रोड से एक बाइक सवार युवक को प्रतिबंधित सुई के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद प्रतिबंधित सुई कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी इन सभी विंदुओं पर पुलिस जा...