सुपौल, जुलाई 17 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक पुराने मामले में 25 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। राघोपुर थाना कांड संख्या 76/2001 में न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट के आधार पर गुरुवार रात पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहारा वार्ड 9 निवासी रामकिशुन राम के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि राघोपुर कांड संख्या 76/2001 का अभियुक्त रामकिशुन राम लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय के आदेश के बावजूद हाजिर नहीं हो रहा था। उसे कुर्की वारंट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...