सुपौल, जुलाई 9 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने एनएच 27 पर माकेर गढ़िया गांव के पास गुरुवार को एक कंटेनर में छुपाकर ले जाई जा रही 240 बोतल बियर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मांकेर गढिया गांव के पास सिमराही से निर्मली की ओर जा रही एक कंटेनर एचआर 73 ए 4167 की जांच। जांच के क्रम में कंटेनर के कैबिन से 240 बोतल बियर बरामद की गई। मौके से कंटेनर चालक हरियाणा के मेवात जिला स्थित नगीना थाना के राजका गांव निवासी मो वाजिद को गिरफ्तार कर थाना लाया। उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत कंटेनर और गाड़ी चालक मो वाजिद के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 192/26 दर्ज कर मो वाजिद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...