सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम लालगंज पंचायत के मझौआ गांव के वार्ड 1 से छापेमारी कर 22 बोतल नेपाली दिलवाले देसी शराब बरामद की गई। बरामद शराब मामले में एक महिला गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मझौआ गांव के वार्ड 1 से 22 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 249/26 दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...