Supaul News: सुपौल : 212 बोतल नेपाली देसी शराब समेत आरोपी गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने चिकनी गांव के पास से बुधवार को 212 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने चिकनी गांव के पास एक अपाचे बाइकसवार की तलाशी ली तो उसकी बाइक पर प्लास्टिक की बोरी और झोला में कुल 212 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने बाइक चालक किशनपुर थाना क्षेत्र के मेहासिमर गांव के वार्ड 11 निवासी संजीत कुमार को गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया। उत्पाद अधिनियम के तहत संजीत कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 232/ 26 दर्ज कर संजीत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News पैतालीस लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.