Supaul News: सुपौल : 2040 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद, दो तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज
सुपौल, अक्टूबर 29 -- छापेमारी में नेपाली शराब बरामद Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज पुलिस ने छापेमारी करते हुए बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के बेला वार्ड 9 स्थित ग्रामीण सड़क किनारे खेत से 2040 बोतल नेपाली दिलवाले सौफी देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार बेला वार्ड 9 में ग्रामीण सड़क किनारे खेत मे काले रंग की प्लास्टिक की बोरियों में शराब पाई गई। इस दौरान कुल 17 बोरियों में रखी 612 लीटर नेपाली शराब जब्त हुई है। इस मामले में दो नामजद शराब तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेला क्षेत्र में ग्रामीण सड़क के किनारे भारी मात्रा में शराब रखी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.