सुपौल, अक्टूबर 11 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ सुपौल के तत्वावधान में रविवार को सुपौल नगर परिषद के वार्ड 25 स्थित महादलित टोला के पासवान टोला में मौखिक एवं दंत स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को दांतों एवं मुंह की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। उक्त शिविर के दौरान लगभग दो सौ बच्चों के बीच दंत एवं मौखिक स्वच्छता से संबंधित सामग्री वितरित की गई। बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने, मुंह की स्वच्छता बनाए रखने तथा दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। उक्त पहल के माध्यम से बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की अच्छी आदतें विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ सुपौल के...