सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पूरब डहरिया केनरा बैंक शाखा परिसर में रविवार को 20 करोड़ रुपये का प्रीमियम बिजनेस पूरा होने पर बैंक कर्मियों और ग्राहकों ने केक काटकर उत्सव मनाया। शाखा प्रबंधक अमन कुमार ने बताया कि बैंक ने वित्तीय वर्ष में निर्धारित 20 करोड़ रुपये के प्रीमियम लक्ष्य को पूरा कर उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता बैंक कर्मियों की मेहनत, समर्पण और बेहतर ग्राहक सेवा का परिणाम है। इस दौरान ग्राहकों के प्रति आभार जताते हुए बैंक के कारोबार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मौके पर कुमार सत्यम, मिथलेश कुमार, रोहित कुमार, गौरव कुमार, नरेश पूर्वे एवं राजेंद्र सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...