Supaul News: सुपौल : 1908 से हो रही डगमारा दुर्गा मंदिर में पूजा, आस्था का बना केंद्र
सुपौल, अक्टूबर 18 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। डगमारा के पूर्णवास स्थित दुर्गा मंदिर की महिमा अपरंपार है। यहां वर्ष 1908 से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। नवरात्र के आठवें दिन रविवार को मां महागौरी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से की गई। मिडिल स्कूल के समीप स्थित काली मंदिर परिसर में बने दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। वहीं, संध्या आरती के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सुबह से खोइंछा भरने को जुटीं महिलाएं, कई मंदिरों में निशा पूजा का आयोजन यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.