Supaul News: सुपौल : 17 लीटर चुलाई शराब समेत महिला तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर पंचायत के वार्ड चार में पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 17लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर पंचायत के वार्ड चार स्थित एक घर में शराब बिक्री की जाती है, जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा उक्त घर की छापेमारी की गई थी। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर महिला शराब तस्कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बलों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ाई महिला शराब तस्कर का नाम सोनी देवी (35 वर्ष) पति पवन मरीक लक्ष्मीपुर वार्ड चार निवासी बताया गया है। इधर, पुलिस ने गुरुवार को मामले में उक्त महिला शराब तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.