सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहो से 162 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड 2 निवासी ललन कुमार घर से 102 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ ललन कुमार को गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत ललन कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 216/ 26 दर्ज कर ललन कुमार को जेल भेज दिया गया है। वही शाहपुर पृथ्वी पंचायत के वार्ड 9 निवासी हीरालाल मुखिया घर से 60 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ हीरालाल मुखिया को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत हीरालाल मुखिया के विरुद्ध भपटियाही थाना केस सख्या 217/ 26 दर्ज कर ...