Supaul News: सुपौल : 15 महीने से बांस के सहारे गुजर रहा हाईटेंशन तार, हादसे की आशंका
सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। लालगंज पंचायत के वार्ड संख्या नौ में पिछले 15 महीने से 11 हजार केवी का हाईटेंशन बिजली तार बांस के सहारे गुजर रहा है। इस स्थिति से स्थानीय लोगों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, हाईटेंशन तार को सुरक्षित तरीके से ले जाने के लिए अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। बांस के सहारे तार गुजरने से किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका को लेकर लोग चिंतित हैं। इस समस्या को लेकर 20 सूत्री बैठक में भी मामला उठाया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बिजली विभाग जल्द ही इस दिशा में आवश्यक पहल करेगा, ताकि हाईटेंशन तार को सुरक्षित व्यवस्था के तहत लगाया जा सके और संभावित खतरे को दूर किया जा सके। इस संबंध में छातापुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.