Supaul News: सुपौल : 14 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव स्थित वार्ड 9 में छापेमारी कर 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिकनी गांव में शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामनाथ साह के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने रामनाथ साह को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार रामनाथ साह को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.