Supaul News: सुपौल : 11 वर्षीय बाल श्रमिक मुक्त, नियोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय धावा दल ने प्रतापगंज थाना क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 11 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया। बाल श्रमिक को सुपौल बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं, बाल श्रम कराने के आरोप में संबंधित प्रतिष्ठान के नियोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जांच प्रक्रिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रतापगंज की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय धावा दल ने प्रतापगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान भवानीपुर उत्तर वार्ड संख्या 12 स्थित रोहित मिष्टान भंडार में एक 11 वर्षीय बाल श्रमिक को काम करते हुए पाया गया। टीम ने तत्काल उसे प्रतिष्ठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.