सुपौल, सितम्बर 28 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। किशनपुर बाजार में मछली की बिक्री के लिए लाखों रुपये की लागत से करीब 4 वर्ष पहले बनाया गया मछली शेड इन दिनों बेकार पड़ा है। शेड का निर्माण इस उद्देश्य से किया गया था कि मछली विक्रेताओं को व्यवस्थित जगह उपलब्ध हो और बाजार की मुख्य सड़क पर लगने वाले अवैध हाट से लोगों को राहत मिल सके। इसके बावजूद मछली व्यवसायी गोल चौक के समीप सड़क किनारे ही दुकानें सजा रहे हैं।

जाम की समस्या इससे बाजार में जाम की समस्या बढ़ने के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोल चौक किशनपुर बाजार का प्रमुख और व्यस्त इलाका है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों और राहगीरों की आवाजाही होती है। सड़क किनारे मछली की दुकानें लगने के कारण सड़क का काफी...