सुपौल, जुलाई 21 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। कमजोर मानसून और कोशी नहर प्रणाली में जलापूर्ति बंद रहने से खरीफ खेती पर मंडरा रहा संकट अब कुछ हद तक कम होता नजर आ रहा है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र और स्थानीय इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले में धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है। कृषि विभाग के अनुसार जुलाई के तीसरे सप्ताह तक जिले में धान रोपनी निर्धारित लक्ष्य के करीब 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। बारिश से पहले किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह डीजल पंप और निजी बोरिंग पर निर्भर थे। नहरों में पानी नहीं होने के कारण महंगी सिंचाई और मजदूरी की वजह से खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी। कई क्षेत्रों में रोपनी निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही थी। अब अच्छी वर्षा से खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने के बाद किसान तेजी से धान...