Supaul News: सुपौल : हेलमेट में छिपाकर हो रही थी स्मैक की तस्करी, 204 ग्राम के साथ दो धराये
सुपौल, जुलाई 17 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ने जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 204 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर इतने शातिर थे कि उन्होंने पुलिस की नजर से बचने के लिए स्मैक की खेप हेलमेट के अंदर छिपा रखी थी। हालांकि गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई किशनपुर थाना पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया।
पुलिस कार्रवाई की जानकारी मामले का खुलासा शुक्रवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने किया। एसडीपीओ ने बताया कि 16 जुलाई को किशनपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि बाइक से स्मैक की खेप ले जाई जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद संभावित मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.