Supaul News: सुपौल : हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर, नेपाल जाने के क्रम में मौत
सुपौल, सितम्बर 29 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के केएन डिग्री कॉलेज के समीप एनएच 106 पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए नेपाल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान देवीपुर पंचायत के जहलीपट्टी वार्ड 10 निवासी स्व अवध बिहारी लाल दास के 45 वर्षीय पुत्र बिनोद वर्मा के रूप में हुई है।
आधिकारिक जानकारी बताया जाता है कि बिनोद वर्मा राघोपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप एक कपड़ा दुकान में कर्मचारी थे। मंगलवार की शाम ड्यूटी खत्म कर वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। केएन डिग्री कॉलेज के पास एनएच 106 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बिनोद को राघो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.