Supaul News: सुपौल : हाजी नजीबुल्लाह हाई स्कूल कांड में नाबालिग पुलिस संरक्षण में
सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। सूरजापुर स्थित पीएमश्री हाजी नजीबुल्लाह प्लस टू हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और उपद्रव के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक के आवेदन पर थाना कांड संख्या 212/26 दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा फरार अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- Chapra News: किशोरी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- Jahanabad News: रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में सुरक्षा की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.