Supaul News: सुपौल : हसनपुर में छापेमारी, 114 लीटर देसी शराब बरामद
सुपौल, अक्टूबर 29 -- हसनपुर में पुलिस की छापेमारी Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर में बुधवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक घर से लगभग 114 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। वहीं छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस वाहन को देखकर शराब तस्कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसनपुर गांव में एक व्यक्ति अपने घर में देसी चुलाई शराब रखकर कारोबार कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम उक्त व्यक्ति के घर छापेमारी के लिए पहुंची तो पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा, जिसका पुलिस बलों ने पीछा किया लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने फरार व्यक्ति के बारे में पूछताछ की तो ग्रामीणों ने उसका नाम मनोज सरदार बताया। वहीं पुलिस ने फरार व्यक्ति के घर की तलाशी ली तो उसके घर से अलग-अलग प्लास्टिक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.